
SPA उद्देश्य
SPA ने एक संस्थान के रूप में निरंतर सुधार के अपने प्रयासों में निम्नलिखित प्राथमिकताएँ तय की हैं:
- अनुसंधान के उभरते क्षेत्रों में नए शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करना।
- सहयोगात्मक अनुसंधान के लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय नेटवर्क को बढ़ावा देना और मजबूत करना।
- संकाय भर्ती, प्रशिक्षण और विकास के लिए टिकाऊ कार्यक्रम विकसित करना।
- शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के संतुलन के माध्यम से छात्रों के समग्र विकास का प्रयास करना।
- सरकार के सभी स्तरों पर नीतिनिर्धारण और कार्यक्रम क्रियान्वयन में सक्रिय रूप से जानकारी देना और योगदान करना।
- उद्योग और समुदाय के साथ संबंधों को और विकसित करना ताकि छात्रों को पेशे की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जा सके।


